स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में हुआ लोहड़ी समारोह का आयोजन
छात्र-छात्राओं के द्वारा पारंपरिक वस्त्र पहनकर इस त्यौहार में शिरकत की गई
पटियाला : स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया । छात्र-छात्राओं के द्वारा पारंपरिक
वस्त्र पहनकर इस त्यौहार में शिरकत की गई । इस दिन लोग सूर्य देव और अग्नि देव की पूजा करते हैं और उन्हें अच्छी फ़सल के लिए धन्यवाद देते हैं। लोहड़ी के दिन लोग अग्नि देव को रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं और आपस में बांटते हैं । इस दिन पुरुष आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं महिलाएं गिद्दा करती हैं। इस दिन तिल, गुड़, गच्चक, रेवड़ी और मूंगफली का भी खास महत्व होता है। लोहड़ी पौष माह की अंतिम रात को एवं मकर संक्राति की सुबह तक मनाया जाता हैं।
विद्यालय में भी आग जलाकर लोहड़ी त्यौहार से संबंधित सभी प्रकार की रस्में निभाई गई।कक्षा तीसरी के छात्र शिवराम ने भंगड़ा नाच से सभी का मन मोह लिया । विद्यालय के छात्रों द्वारा पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में लोहड़ी पर्व के महत्व को अभिव्यक्त करते हुए, लोहड़ी की पारंपरिक कथा के विषय में सभी को बताया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा गीद्धा नाच का प्रदर्शन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा लोहड़ी से संबंधित जानकारी
बच्चों को अवगत करवाई गई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की बधाई दी तथा सभी छात्र छात्राओं को इसी तरह अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के
लिए प्रेरित किया।अंत में यहां की प्रबंध संचालक श्रीमती चंदनदीप कौर चड्ढा ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की बधाई देते हुए
अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और अपने त्योहारों को महत्व देने के लिए उत्साहित किया।सभी छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी की अग्नि में माथा टेक कर
उसके चक्कर लगाए तथा उन्हें छात्रों को मूंगफली गच्चक वितरण किया गया।
स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में हुआ लोहड़ी समारोह का आयोजन
छात्र-छात्राओं के द्वारा पारंपरिक वस्त्र पहनकर इस त्यौहार में शिरकत की गई
57