चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा सीधा वेब प्रसारण : सिबिन सी.
चंडीगढ़: पंजाब चुनाव आयोग ने राज्य की 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अहम फैसला लिया है. 20 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी । इसके अलावा मतदान केंद्रों पर वोट देने आने वाले लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. ये आदेश पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने होशियारपुर, बरनाला, मुक्तसर साहिब और गुरदासपुर के जिला चुनाव अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं । ऐसे में नशीली दवाओं, शराब, नकदी और अन्य सामानों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, अगर मतदान के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी और सामान बांटने की कोई शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मतदान के 48 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने, कड़ी चौकियां रखने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिये. चुनाव आयोग मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर खाने-पीने, रहने और ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था करेगा ।
चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा सीधा वेब प्रसारण : सिबिन सी.
57