पंजाब में आसमानी बिजली का कहर, लाखों का फसल जलकर राख

by Manu
ओडिशा आसमानी बिजली

 Punjab Weather News: पंजाब में बीती रात आए तेज तूफान और बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। इसी दौरान दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्याड़ के नजदीक नरंगपुर में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक गुज्जर परिवार को करीब 5 लाख रुपये का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

पीड़ित परिवार ने बताया कि बिजली गिरने से 20 एकड़ की इकट्ठी की गई तूड़ी और 30 एकड़ की पराली के ढेर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में बंधे मवेशियों की जान पर बन आई। फायर ब्रिगेड कर्मियों, स्थानीय गुज्जर समुदाय और गांव वालों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से मवेशियों को बचाया।

ऑल इंडिया गुज्जर महासभा, पंजाब के अध्यक्ष सुरमुद्दीन ने बताया कि पीड़ित सलामुद्दीन और उनके रिश्तेदार हसनुद्दीन को इस हादसे से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि तूड़ी और पराली उधार लेकर जमा की गई थी, जिसका भुगतान अभी बाकी है। इस नुकसान ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है, और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कर्ज कैसे चुकाएंगे। सुरमुद्दीन ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तुरंत मदद और न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी देखे: Punjab Weather News: हल्की बारिश और मध्यम AQI, सेहत का ध्यान रखें

You may also like