चक्रवाती तूफान फेंगल से हुआ जनजीवन प्रभावित
चेन्नई, 30 नवंबर : चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण पुडुचेरी में लोगों को तेज हवाओं तथा भारी तूफान के साथ बारिश का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढऩे के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया तथा निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया। ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए। सडक़ें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। विमानों का प्रस्थान और आगमन भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। चेन्नई मेट्रो रेल ने कहा कि उसकी सेवाएं सुचारू रूप से चालू हैं और इसने लोगों को उन खास स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्रों के बारे में सूचित किया जहां पानी भरने की आशंका है।
चक्रवाती तूफान फेंगल से हुआ जनजीवन प्रभावित
54
previous post