गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में एलजीजी गैस प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
– प्रो. बडूंगर व शिरोमणि कमेटी मैंबर के कर कमलों के साथ गैस सप्लाई की शुरूआत
पटियाला, 29 दिसम्बर : नौवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी जोड़ मेल दौरान पावन स्थान गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में एलजीपीजी गेस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर ङ्क्षसह धामी के दिशा निर्देशों पर पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षसह बडूंगर, अत्रिंग कमेटी मैंबर जत्थेदार सुरजीत ङ्क्षसह गढ़ी, बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा के कर कमलों के साथ गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में गुरुघर के निरंतर चलते लंगरों के लिए एलपीजी गैस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर और अंत्रिंग कमेटी मेंबर जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में बड़ी संख्या में पहुंची संगतों की आमद और निरंतर चलते लंगरों के लिए काफी समय से संगतों की ही मांग थी, जिसको शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी अन्य ने अंत्रिंग कमेटी की पहली बैठक में इस प्रस्ताव को प्रवानगी दी थी, जिसके अंतर्गत यह प्रोजेक्ट संगतों को समर्पित किया गया। अंत्रिंग कमेटीमेंबर जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने शिरोमणि कमेटी प्रधान और समुची एगजेक्टिव का धन्यवाद किया, जिनके तहत यह मांग मुकम्मल हो सकी है। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हैड ग्रंथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह व कथावाचक ज्ञानी प्रितपाल ङ्क्षसह द्वारा की अरदास उपरांत हुई। इस दौरान गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के मैनेजर निशान ङ्क्षसह जफरवाल ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंध अधीन विभिन्न प्रोजेक्ट निर्माण अधीन हैं, जिसमें लंगर इमारत, सरा आदि से अतिरिक्त गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब के कार्यालय का नवीनीकरण के प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो जल्द मुकम्मल कर लिए जाएंगे।
मैनेजर निशान सिंह जफरवाल ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पवित्र स्थान पर दूर दराज से संगतें बड़ी संख्या में नतमस्तक होने पहुंचतीं हैं और गैस सप्लाई लाइन की शुरुआत के साथ गुरु घर के लंगरों और कड़ाह प्रसाद काऊंटरों के कामों को और भी सुचारू बनाया जाएगा। इस मौके बाबा इंद्र ङ्क्षसह कार सेवा वाले, उप मैनेजर भाग ङ्क्षसह चौहान, मनदीप ङ्क्षसह पहलवान, अकाउंटेंट गुरमीत ङ्क्षसह, भाई जसविंदर ङ्क्षसह, भाई सर्बजीत ङ्क्षसह, भाई जगजीत ङ्क्षसह खालसा, भाई तरसवीर ङ्क्षसह, भाई हजूर ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में एलजीजी गैस प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
प्रो. बडूंगर व शिरोमणि कमेटी मैंबर के कर कमलों के साथ गैस सप्लाई की शुरूआत
61