बड़ूही, 2 जुलाई 2025: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बड़ूही के उपरली बड़ूही में चौहान आबादी में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी मंजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया और एक पालतू कुत्ते को मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, और उन्हें डर है कि यह तेंदुआ बच्चों या किसी अन्य व्यक्ति को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और रिहायशी क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को पिंजरा लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
ये भी देखे: Leopard in Wedding: लखनऊ में शादी के दौरान तेंदुआ घुसा, वन अधिकारी घायल