लुधियाना, 19 अक्ूतबर : त्योहारों के सीजन के मद्देनजर पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क और हरकत में नजर आ रही है। गत दिवस पंजाब के डी जी पी गौरव यादव देर रात लुधियाना में अचानक चेकिंग के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की नाकाबंदी चेक की। इसके अलावा उन्होंने चेकिंग दौरान वाहन चालकों से बात भी की, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर एक विशेष चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। यहां डी.जी.पी. का काफिला रुका और वाहन चालकों से बातचीत कर पूछा कि क्या चेंकिंग दौरान कभी किसी पुलिस एजेंसी ने चेक पोस्ट पर बदसलूकी की है। इस मौके पर डी.जी.पी. ने पुलिस द्वारा लगाए रजिस्टर को भी चेक किया। साथ ही डी.जी.पी. ने कहा कि आने वाले दिनों में विशेष चेकिंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी पब्लिक की सेफ्टी व सुरक्षा हेतु है।
डीजीपी पंजाब ने की देर रात चैकिंग
53
previous post