लाला लाजपत राय के जन्म स्थल को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा – सीएम मान

by Manu
cm mann

चंडीगढ़, 29 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि लाला लाजपत राय के जन्म स्थल ढुड्डीके को एक मॉडल गांव में तब्दील किया जाएगा। सीवरेज, तालाब, खेल मैदान सहित सभी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। 71वें लाला लाजपत राय जन्म दिवस खेल मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें केवल कागज़ी योजनाएं बनाती रहीं, जबकि उनकी सरकार ने राज्य के विकास के लिए एक वर्ष के भीतर ज़मीनी स्तर पर काम कर दिखाया है।

भगवंत सिंह मान ने वादा किया कि वे लाला जी के अगले जन्मदिवस पर इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद फिर यहां आएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांववासियों के साथ ग्रामीण खेल मेले के दौरान पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की स्मृति में आयोजित कबड्डी और हॉकी टूर्नामेंट में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन पंजाब के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के जन्मदिवस की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट का हिस्सा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “पंजाब की देसी खेलों को और मज़बूत करना समय की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि “कबड्डी, बैलगाड़ी दौड़ और अन्य पारंपरिक खेल केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का अभिन्न अंग हैं।”

Lala Lajpat Rai village

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज़ादी के 70 वर्षों से अधिक समय बाद भी पंजाब अपनी स्वयं की राजधानी और हाईकोर्ट से वंचित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को पुनः प्राप्त करने के लिए लगातार और दृढ़ प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

ये भी देखे: जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही सरकार – सीएम भगवंत मान

You may also like