नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : विदिशा में एक दुकान में अचानक आग लगने के कारण लाखों का नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पीतल मिल क्षेत्र में एक तीन मंजिला स्टेशनरी और गिफ्ट की दुकान में आग लग गई। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान संकेत जैन की है, जो पीतल मिल चौराहे पर स्थित है। संकेत जैन अपनी परिवार के साथ इस दुकान के ऊपर बने मकान में रहते हैं। इस तीन मंजिला बिल्डिंग के नीचे के दो फ्लोर पर दुकान है और तीसरे फ्लोर पर उनका परिवार रहता है। उन्होंने दुकान बंद की और अपने घर चले गए। देर रात अचानक आग लग गई। उस समय घर में केवल व्यापारी और उनका भाई मौजूद थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य दूसरे घर में थे। लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकान मे लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान
65
previous post