गिरिराज के हिंदू धर्म खतरा बयान को कुशवाहा ने बताया निजी बयान

by TheUnmuteHindi
गिरिराज के हिंदू धर्म खतरा बयान को कुशवाहा ने बताया निजी बयान

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : गिरिराज सिंह के हिंदू धर्म खतरा वाले बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है कि यह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का निजी बयान है। उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर दरभंगा पहुंचे। वहां वह संगठन विस्तार एवं सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से भारतीय जनता पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।

You may also like