जयपुर, 01 सितंबर 2025: मशहूर कवि कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मंजू शर्मा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी स्वेच्छा से पद छोड़ रही हैं। उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था, और उन्होंने 15 अक्टूबर 2020 को यह पद संभाला था।
पिछले हफ्ते राजस्थान हाई कोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करते हुए RPSC के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने आयोग की कार्यप्रणाली पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में सुनवाई करने का फैसला किया था। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया मंजू शर्मा के कार्यकाल के दौरान हुई थी।
ये भी देखे: आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, जोधपुर जेल में किया समर्पण