कुल्लू , 23 जुलाई 2025: मणिकर्ण पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पर रास्कट के पास नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कूटी (नंबर PB70L-5557) को जांच के लिए रोका जिसमें सवार एक युवक और युवती से 114 ग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए युवक का नाम अनुज (33) है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 29-ए में सरकारी मॉडल हाई स्कूल के पास रहता है। वहीं, युवती सिरमौर जिले के नाहन, गुन्नू घाट की निवासी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मणिकर्ण थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाकर बेचा जाना था।
ये भी देखे: Bilaspur News: गश्त के दौरान बरमाणा पुलिस ने युवक से 266.24 ग्राम चरस की बरामद