बरनाला में कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों ने की जीत दर्ज

by TheUnmuteHindi
बरनाला में कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों ने की जीत दर्ज

चंडीगढ़, 23 नवंबर : विधानसभा उप चुनाव में बरनाला के आए परिणामों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप ङ्क्षसह ढिल्लों ने जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों 2157 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को हराया। कुलदीप सिंह को 28254, जबकि धालीवाल को 26097 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 17958 मत प्राप्त हुए।

You may also like