किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से अबदाल में भी विशाल रोष प्रदर्शन
– 26 जनवरी के एक्शन के लिए निकलेंगे हजारों ट्रैक्टर
– किसान मजदूर काफिला मैगजीन किया रिलीज
चंडीगढ़, 25 जनवरी : दिल्ली आंदोलन 2 की मजबूती के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला अमृतसर की तरफ से 29 जनवरी को शंभू बार्डर को कूच करने और 26 जनवरी के एक्शन प्रोग्राम की तैयारियों की कवायद के अंतर्गत की जाने वाली 4 रैलियों की लड़ी के चलते जिला अमृतसर की तरफ से कत्थू नंगल नजदीक गांव अबदाल में दूसरा विशाल रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके राज्य नेता सरवण सिंह पंधेर और जिला नेता बलदेव सिंह बगा ने कहा कि जत्थेबंदी आंदोलन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आज 4 जोनों का इक_ करके एकजुटता की गई है। इक_ को संबोधन करते राज्य नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोग दिल्ली आंदोलन 2 के साथ कंधे के साथ कंधा जोड़ कर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को 12 से 1. 30 बजे तक जिले की तरफ से हजारों ट्रैक्टर अलग अलग कॉर्पोरेट घरानों के सैलो गोदामों, शापिंग मालों और भाजपा नेताओं के घरों के आगे, खड़े करके रोष प्रदर्शन किए जाएंगे, जिनमें जिला अमृतसर में शोपिंग माल ट्रिलीयम, माल आफ अमृतसर (अलफा वन), सैलो गोदाम कथू नंगल, भाजपा नेता जरनजीत संधू की रिहायश, डीमाट अमृतसर बाइपास, मैटरो शापिंग माल, डीमाट शापिंग जंडियाला गुरु, बैस्ट प्राइज मानावाला के आगे ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह 25 जनवरी लोपोके के गुरुद्वारा साधू सिंह और अजनाला नजदीक कस्बा पक्का शहर में विशाल इक_ करके तैयारी प्रोग्राम किए जाएंगे तथा 29 जनवरी को सैंकड़ों ट्रालियां ब्यास में इक_ी होंगी तथा 30 की सुबह को काफिले के रूप में शंभू मोर्चाे को कूच किया जाएगा। इस मौके जिला प्रधान रणजीत ङ्क्षसह कलेर बाला, कंधार सिंह, शविंदर ङ्क्षसह, मुखतार ङ्क्षसह लखबीर ङ्क्षसह, सुखदेव ङ्क्षसह, टेक ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से अबदाल में भी विशाल रोष प्रदर्शन
26 जनवरी के एक्शन के लिए निकलेंगे हजारों ट्रैक्टर
88