की सरकार बनने के बाद किसान आंदोलन पूरी तरह से हुआ विफल
फतेहगढ़ साहिब, 7 दिसंबर :शिरोमणि अकालीदल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल श्री अकाल तख्त द्वारा लगाई गई सेवा के तहत आज श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवा निभाने के िलए पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब में सिंह साहिबानों ने सजा दी। इसी के तहत आज सुखबीर सिंह बादल श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवा करने पहुंचे हैं। सुखबीर बादल गले में तख्ती डालकर और हाथ में बरछा पकडक़र सेवा करते दिखे। बता दें कि इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा करने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। हाल ही में सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते समय उन पर हमला हुआ था। नारायण सिंह चौड़ा द्वारा उन्हें गोली मारने का प्रयास किया गया। उसके बाद उनकी सुरक्षा को देखते हुए सरकार द्वारा सख्त कदम भीउठाए गए थे।
की सरकार बनने के बाद किसान आंदोलन पूरी तरह से हुआ विफल
99
previous post