किरेन रिजिजू ने सभी दलों से संसद का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की अपील की

by TheUnmuteHindi
किरेन रिजिजू ने सभी दलों से संसद का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की अपील की

नई दिल्ली, 25 नवंबर : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जिस बारे जानकारी देते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि दोनों सदनों में उठाए जाने वाले मामलों पर संबंधित अध्यक्ष की सहमति से अधिकृत समितियां निर्णय लेंगी। बता दें कि इस सत्र में अडाणी, मणिपुर मुद्दे पर हंगामा तय है। विपक्षी दलों ने रविवार को केंद्र से अडाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों के रिश्वतखोरी के आरोपों पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरा के अनुसार सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने सभी दलों से संसद का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। मणिपुर में अशांति सहित अन्य कई मामलों के अलावा अडाणी मुद्दे पर ‘प्राथमिकता’ के आधार पर चर्चा कराने की कांग्रेस की मांग पर रिजिजू ने कहा कि सदनों की संबंधित कार्य मंत्रणा समितियां लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की सहमति से संसद में चर्चा किए जाने वाले मामलों पर निर्णय लेंगी।

You may also like