दो चौंकीदारों की रात समय की हत्या
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : रामपुर शहर में दो चौंकीदारों की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर सडक़ किनारे सो रहे थे। दोनों के सिर पर वार किया गया है। वह मालगोदाम के पास दुकानों की चौकीदारी करते थे। इनमें एक पास के ही गांव के फरचंद हैं। उनके बेटे की शहर में पंक्चर जोडऩे की दुकान है। रात को वह चौकीदारी करने के बाद इसी दुकान पर सो जाते थे। सोमवार को बेटे ने आकर देखा, तो वह मृत मिले। पास ही दूसरे चौकीदार का शव मिला है। उनकी पहचान ताहिर अली के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि किसी चोर ने घटना को अंजाम दिया है। इनकी वजह से वह वारदात नहीं कर पा रहा होगा। इसलिए उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
दो चौंकीदारों की रात समय की हत्या
44
previous post