नई दिल्ली, 4 नवम्बर : एक पार्टी के दौरान महिला मित्र का वीडियो बनाने से रोकने पर एक युवक की तीन अजनबियों ने पीटपीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के चिक्केनहल्ली इलाके में एक फार्म हाउस पार्टी उस समय हिंसक झड़प में बदल गई, जब कुछ अज्ञात युवक स्विमिंग पूल में मौजूद एक छात्र की महिला मित्र का वीडियो बनाने लगे। 21 वर्षीय छात्र पुनीत ने जब इसका विरोध किया, तो बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 26 अक्तूबर की है, जब बी.कॉम का छात्र पुनीत अपने दोस्तों के साथ फार्म हाउस पर पार्टी कर रहा था। तभी होन्नापुरा इलाके से आए तीन अजनबियों ने महिला मित्रों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुनीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर ल_े से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में चार दिन बाद पुनीत की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।
महिला मित्र का वीडियो बनाने से रोकने पर की युवक की हत्या
47