56
नई दिल्ली, 3 सितंबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार बैठक की और इस दौरान संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि खडग़े और गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में इन नेताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। यह बैठक एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल के कुछ दिनों बाद हुई है।