प्रदर्शन में शामिल होने पर खान सर को किया गिरफ्तार
पटना, 7 दिसंबर : पटना के गर्दनीबाग मेंएक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद यूटयूबर खान सर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें आज रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वे परीक्षा पैटर्न को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से बचने के लिए एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने और एक पेपर देने की मांग कर रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के नियमों में कथित बदलावों को वापस लेने की मांग को लेकर पटना में स्थित आयोग के कार्यालय के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होनी है।पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बेली रोड पर स्थित बीपीएससी कार्यालय के पास एकत्र हुए और वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढऩा चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी और मौके पर तुरंत एक्शन लिया गया।
प्रदर्शन में शामिल होने पर खान सर को किया गिरफ्तार
51