जालंधर, 08 अक्तूबर 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर दौरे पर है। उन्होंने राज्य में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यों की शुरुआत की है।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार 25,000 किलोमीटर लंबी केबल बिछाने जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए जोड़ा, “अकाली दल और कांग्रेस ने 25 सालों में शायद इतनी ही केबल लगाई होगी। हम 8,000 नए ट्रांसफॉर्मर लगाएंगे और 77 नए सब-स्टेशन बनेंगे। ये बड़े स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड है, जो पंजाब को आत्मनिर्भर बनाएगा।”
केजरीवाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित ‘वन इंडिया 2025’ राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में भी शिरकत करेंगे। गुरुवार को वे सीएम मान के साथ बठिंडा में 3,100 नए खेल मैदानों का शिलान्यास करेंगे। इस 1,184 करोड़ रुपये की परियोजना से पूरे पंजाब में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं सजेंगी। इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों नेता एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का संयुक्त उद्घाटन करेंगे।
ये भी देखे: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात