कंवरवीर टोहड़ा ने वंदे भारत रेल गाड़ी को सरहंद रेलवे स्टेशन पर रुकवाने संबंधी रेलवे राज्य मंत्री को लिखा पत्र
कहा, वीर बाल दिवस को मुख्य रखते वंदे भारत रेल गाड़ी को सरहंद रेलवे स्टेशन पर रुकने की शुरूआत की जाए
चंडीगढ़, 20 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता इंजी. कंवरवीर ङ्क्षसह टोहड़ा ने आज वंदे भारत रेल गाड़ी को सरहंद रेलवे स्टेशन पर रुकवाने संबंधी रेलवे राज्य मंत्री, भारत सरकार रवनीत ङ्क्षसह बिट्टू को पत्र लिखा है।
कंवरवीर टोहड़ा ने पत्र के द्वारा कहा कि भारत सरकार की तरफ से देश निवासियों को यातायात की बढिय़ा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चलाई मुहिम के अंतर्गत अमृतसर साहिब से दिल्ली तक वन्दे भारत रेल गाड़ी ( 22488) शुरू की गई है। इस प्रयास के लिए भारत सरकार बधाई और प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने कहा कि पंजाब का ऐतिहासिक शहर सरहन्द साहिबजादों की शहादत का स्थान है, जिस का सिख इतिहास में बहुत बड़ा स्थान है और इस स्थान पर स्थापित श्री गुरुद्वारा साहिब में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ यह भी बताने योग्य है कि दिसम्बर महीने दौरान हर साल सरहन्द में गुरू साहिब जी के छोटे साहिबजादों की याद में शहीदी जोड़ मेल लगता है और साहिबजादों की अतुल शहादत को प्रणाम करने के लिए बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने में से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष बात यह भी है कि साल 2022 में आप जी की तरफ से श्री गुरु गोबिंद साहिब जी के साहिबजादों की शहादत को नमन करने के लिए वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया था। इस कार्य के लिए भारत सरकार की हर ओर प्रशंसा भी हुई थी। इसके मद्देनजर वन्दे भारत रेल गाड़ी का सरहन्द रेलवे स्टेशन पर का रुकना अति जरूरी है, जिस के साथ श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह रेल गाड़ी अमृतसर साहिब से चल कर ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, और अम्बाला रुकती है परन्तु यह सरहन्द रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती। इसलिए उन्होंने निवेदन किया कि वीर बाल दिवस को मुख्य रखते हुए वंदे भारत रेल गाड़ी के सरहन्द रेलवे स्टेशन पर रुकने की शुरआत की जाये और भविष्य में यह सिलसिला निरंतर जारी रहे जोकि श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा।
कंवरवीर टोहड़ा ने वंदे भारत रेल गाड़ी को सरहंद रेलवे स्टेशन पर रुकवाने संबंधी रेलवे राज्य मंत्री को लिखा पत्र
कहा, वीर बाल दिवस को मुख्य रखते वंदे भारत रेल गाड़ी को सरहंद रेलवे स्टेशन पर रुकने की शुरूआत की जाए
62