कांवड़ यात्रा 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
कांवड़ यात्रा

महाराजगंज,11 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में सावन माह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं, विशेषकर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

जानकारी के लिए आपको बतादें की कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किया हैं। कांवड़ मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर भी खास सतर्कता बरती जा रही है। महराजगंज जिले में सीमा सुरक्षा बल, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं।

नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की की जा रही तलाशी

नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की तलाशी, पहचान पत्र और सामान की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके साथ ही सीमा पर एसएसबी जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य सावन माह को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है।

सादे कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीणा ने जानकारी दी है की सावन माह को देखते हुए महादेव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर और कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रोशनी और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा ड्यूटी चार्ट तैयार कर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सीमा से सटे सभी थाने हाई अलर्ट पर

एसपी मीणा ने बताया कि मंदिर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। इसके अलावा सीमा से सटे सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और सीमावर्ती रास्तों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

सावन माह में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नेपाल से कांवड़िए भारत के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आते हैं। खासकर महराजगंज के पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर पर नेपाल से हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष प्रबंध किया है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ 24 घंटे पुलिस और एसएसबी की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़े: Food Poisoning In Sawan: सावन में बढ़ता है फूड पॉइजनिंग का खतरा! इन चीजों से करें परहेज़

You may also like