इंदौरा, 16 जुलाई 2025: इंदौरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात तस्करों, विकास कुमार (30) और विशाल कुमार (28), दोनों निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 जुलाई 2025 को रैहन-इंदौरा वाया मौकी मार्ग पर मलाहड़ी, कांगड़ में नाकाबंदी के दौरान हुई, जहां एक सफेद ऑल्टो कार (HR 27 G-1179) से 13.01 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है। विकास कुमार पर पहले से 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन तस्करी, सार्वजनिक जुआ और हत्या का प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं, जो नूरपुर, दमटाल, बैजनाथ, पठानकोट और नंगलभूर थानों में 2014 से 2024 तक दर्ज किए गए। वहीं, विशाल कुमार पर चोरी, जेल से फरारी और NDPS अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने कार और हेरोइन को जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई हिमाचल पुलिस के नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा है।
ये भी देखे: Kullu News: पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक व युवती को किया गिरफ्तार