कमला हैरिस ने समर्थकों को परिणाम स्वीकार करने का किया आग्रह

by TheUnmuteHindi
कमला हैरिस ने समर्थकों को परिणाम स्वीकार करने का किया आग्रह

अमेरिका, 7 नवंबर : उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने समर्थकों से चुनाव परिणामों को स्वीकार करने का आग्रह किया और रिपब्लिकन पार्टी के नेता को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करने का वचन दिया। यह बयान उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप से हार स्वीकार करने के तुरंत बाद दिया। हॉवर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रहीं हैरिस (60) ने विश्वविद्यालय में एक भावुक संबोधन में कहा कि ‘‘अमेरिका के लिए किए गए वादे की रोशनी हमेशा जलती रहेगी और उन्होंने इस अभियान को बढ़ावा देने वाली ‘‘लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया। अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के प्रयास में उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरा दिल भरा हुआ है। आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मेरे दिल में अपने देश के लिए प्रेम और दृढ़ संकल्प है।

You may also like