नई दिल्ली, 11 नवंबर : न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के गत दिवस देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद आज सुबह न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 64 वर्षीय न्यायधीश को राषट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। न्यायमूर्ति खन्ना का परिवार भी न्यायिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता न्यायमूर्ति देव राज खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायधीश थे, जबकि उनकी मां सरोज खन्ना लेडी श्रीराम कॉलेज में लेक्चरर थीं। उनके चाचा न्यायमूर्ति हंसराज खन्ना सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश थे और वे आपातकाल के दौरान अपने अल्पमत फैसले के लिए प्रसिद्ध हैं।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने मुख्य न्यायधीश के रूप में संभाला कार्यभार
50
previous post