नई दिल्ली, 20 नवंबर : चेन्नई में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक न्यूज जर्नलिस्ट की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पोंडी बाजार के रहने वाले थे। वह एक लोकप्रिय तेलुगु न्यूज़ चैनल में कैमरापर्सन के रूप में काम करते थे और चेन्नई में अंशकालिक क्रड्डश्चद्बस्रश चालक के रूप में भी कार्यरत थे। हादसा मदुरावॉयल-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हुआ, जब प्रदीप कुमार की बाइक को तेज रफ्तार क्चरूङ्ख कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिर गए। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद, कार का ड्राइवर वाहन को मौके पर छोडक़र भाग गया। पुलिस अब लापता चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है तथा कार ड्राईवर को तलाशा जा रहा है।
सडक़ हादसे में जर्नलिस्ट की हुई मौत
52
previous post