जोस बटलर IPL 2025 बीच में छोड़कर इंग्लैंड लौटेंगे, क्या पड़ेगा GT पर असर

by Manu
जोस बटलर

नई दिल्ली, 15 मई 2025: Jos Buttler Ruled out IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस शुरू से ही ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार दिख रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। टूर्नामेंट में अब तक 500 रन बना चुके जोस बटलर ने गुजरात को शीर्ष पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। अब गुजरात के लिए चिंता की बात यह है कि बटलर प्लेऑफ मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह कुसल मेंडिस टीम में आए हैं।

गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 में से 8 मैच जीते हैं और लीग चरण में उसके 3 मैच और शेष हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, बटलर लीग चरण में शेष 3 मैचों में खेलेंगे, लेकिन कुसल मेंडिस प्लेऑफ चरण में उनकी जगह लेंगे।

जोस बटलर आईपीएल से क्यों हुए बाहर ?

जोस बटलर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मैचों में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि 29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है और उसी दिन से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मैच भी शुरू हो रहे हैं। अगर बटलर प्लेऑफ मैच नहीं खेल पाते हैं तो गुजरात के पास विकेटकीपर के तौर पर दो विकल्प होंगे। बटलर की जगह कुमार कुशाग्र और अनुज रावत को मैदान में उतारा जा सकता है।

ये भी देखे: IPL Reschedule: WTC फाइनल सामने, क्या बचे हुए मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत लौटेंगे?

You may also like