नई दिल्ली, 23 अक्टूबर : झारखंड में विधान सभा चुनाव के लिए राजीतिज्ञों ने अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा पाटी्र ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था। यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। इन चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा अपने अपने दाव पेच लगाए जा रहे हैं तथा गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
झारखंड विधान सभा चुनाव : मुक्ति मोर्चा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
128