Jharkhand Politics: आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by Manu
aditya sahu jharkhand

रांची, 14 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जुएल ओराम ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। आदित्य साहू वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं।

जुएल ओराम ने कहा, “झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मुझे सिर्फ एक नामांकन मिला। जांच और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद, मैं आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी का अध्यक्ष घोषित करता हूं।” आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह यह पद संभाला है। बाबूलाल मरांडी वर्तमान में विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को भाजपा ने आदित्य साहू को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब उन्हें पूर्ण प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

ये भी देखे: Jharkhand Politics: झारखंड में एक भी मतदाता को कम नहीं होने देंगे- सुप्रियो भट्टाचार्य

You may also like