झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB ने गोवा से शराब कारोबारी नवीन केडिया को किया गिरफ्तार

by Manu
ACB

रांची, 08 जनवरी 2026: झारखंड शराब घोटाले के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने गोवा से शराब कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा।

एसीबी ने नवीन केडिया के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस दौरान उसने जमानत के लिए भी कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन अब एसीबी की टीम ने उसे गोवा से हिरासत में ले लिया है।

क्या है मामला ?

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पाद नीति के दौरान छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों को झारखंड में काम दिया गया था। आरोप है कि इन कारोबारियों से कमीशन के रूप में मोटी रकम लेकर झारखंड में काम दिलाया गया।

शराब कारोबारी नवीन केडिया को पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे का करीबी बताया जा रहा है। एसीबी का मानना है कि पूछताछ में इस घोटाले के बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये भी देखे: पश्चिम चंपारण में अवैध शराब पर छापा, 129 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

You may also like