पटना, 10 जनवरी 2026: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने और भितरघात के आरोपों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने 12 नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
निष्कासित नेताओं में शामिल प्रमुख नाम
– पूर्व विधायक अशोक सिंह (औरंगाबाद)
– जदयू नेता संजीव कुमार सिंह (औरंगाबाद)
– प्रमोद सदा (सहरसा)
– संजय कुशवाहा और कमला कुशवाहा (सिवान)
– जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा उर्फ शशिभूषण कुमार
– महेंद्र सिंह, गुलाम मुर्तजा अंसारी, अमित कुमार पम्मू
– दरभंगा के जदयू नेता अवधेश लाल देव
– गया जिले के कोच प्रखंड अध्यक्ष जमीलउर रहमान
चुनाव के दौरान इन नेताओं के खिलाफ अंदरूनी विरोध और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी, जिसमें इन नेताओं की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
समिति की रिपोर्ट के आधार पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी 12 नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
ये भी देखे: नीतीश जैसा ईमानदार नेतृत्व बिहार का सौभाग्य – जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा