सीवान, 08 दिसंबर 2025: बिहार में एक बार फिर सांसद को रंगदारी का फोन आया है। सीवान लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू सांसद विजयलक्ष्मी देवी को अज्ञात बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सांसद के निजी प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में लिखित शिकायत दी। FIR में बताया गया कि 3 दिसंबर की रात 10:38 बजे सांसद के मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर बताया और 10 लाख रुपये देने को कहा। नहीं देने पर सांसद विजयलक्ष्मी देवी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले नंबर का भी जिक्र FIR में किया गया है।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। धारा 387 (रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबंधित धाराओं में FIR दर्ज हुई है। सीवान SP शौकत अली ने बताया कि नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। सांसद को अतिरिक्त सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।
ये भी देखे: जेपी नड्डा का RJD पर तीखा प्रहार, कहा- ‘राजद मतलब रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी’