जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में बनाया नया रिकार्ड, किसी ने नहीं किया ये कारनामा

by Manu
जसप्रीत बुमराह रिकार्ड

मुंबई, 22 मई 2025: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल इतिहास में एक नया कारनामा किया है। उन्होंने दिल्ली की खिलाफ खेले गए मैच में ये रिकार्ड अपने नाम किया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली के नाम एक ना चाहने वाला रिकार्ड उनके साथ जुड़ गया है वो आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम है जिसने अपने शुरुआती चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए।

जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकार्ड

इस मैच में एक नया रिकार्ड बनाते हुए बुमराह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में 3 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने 25वीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। बुमराह और युजवेंद्र चहल ही ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने लीग में 20 से अधिक बार तीन विकेट लेने का कारनामा किया है।

आईपीएल में एक पारी में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

25* जसप्रीत बुमराह

22 युजवेंद्र चहल

19 लतीस मलिंगा

17 रवींद्र जडेजा

17 अमित मिश्रा

17 सुनील नारायण

17 हर्षल पटेल

ये भी देखे: MI बनाम DC: दिल्ली को 59 रनों से हराकर MI की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

You may also like