जन सुराज पार्टी नवरात्र के आसपास करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर विचार

by Manu
जन सुराज

पटना, 04 सितंबर 2025: जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र के आसपास पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी के सूत्रधार और प्रमुख चेहरा प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर पार्टी गहन विचार-विमर्श कर रही है, क्योंकि चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर को किसी एक क्षेत्र में कुछ समय के लिए सीमित रहना पड़ सकता है, जो उनकी व्यापक रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

मनोज भारती ने कहा कि जसुपा ने जनवरी से ही चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 2 से 22 अगस्त के बीच प्रत्याशियों के चयन का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें पार्टी की ताकत और कमजोरियों का आकलन हो गया है। वहीं, उदय सिंह ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमें कई अच्छे लोगों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करना है, इसलिए इसमें समय लग रहा है।”

ये भी देखे: Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने लगाई कांग्रेस में सेंध, जन सुराज में शामिल हुई प्रतिभा सिंह

You may also like