पटना, 14 नवंबर 2025: जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। तरारी विधानसभा सीट से उनके प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना उसी दिन घटी जब चुनाव परिणाम घोषित हुए।
पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तरारी सीट से चंद्रशेखर को 2271 वोट मिले। इस सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। मौत की खबर से परिजन शोक में डूब गए।
31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था। डॉक्टरों ने पटना में उन्हें भर्ती किया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दूसरा अटैक आया। इसके बाद उनकी सांसें थम गईं।
चंद्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे। वे कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे। राजनीति में उनका कोई पुराना अनुभव नहीं था। फिर भी समाज में उनकी इज्जत बहुत थी। जन सुराज पार्टी बनी तो वे प्रशांत किशोर से प्रभावित हुए। पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया। अब उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी देखे: बिहार चुनाव रिजल्ट: एनडीए की शानदार जीत, मोदी शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे