जालंधर, 27 जनवरी 2026: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला आइकॉनिक मॉल से जुड़ा है जहां एक कपड़ों के शोरूम से साढ़े 11 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोर रात के अंधेरे में शोरूम में घुसे लॉकर तोड़ा और कैश लेकर फरार हो गए।
मॉल में सुरक्षा गार्ड तैनात थे लेकिन उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह शोरूम मैनेजर ने लॉकर खुला देखा तो चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दो चोरों ने यह वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड लापता बताया जा रहा है जिस पर गहरा शक जताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
ये भी देखे: लुधियाना के वेस्टर्न मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी