63
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने किया ऑपरेशन के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 नवंबर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर फायरिंग की भी घटना सामने आई है । इस संबंध में पंजाबी पुलिस डी. जी. पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जब जालंधर पुलिस संदिग्धों का पीछा कर रही थी, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।