जालंधर BJP पार्षद AAP में शामिल, CM मान ने खुद दिलाई सदस्यता

by Manu
AAP

जालंधर, 24 अक्टूबर 2025: पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 से भाजपा के पार्षद शिवम शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिवम को पार्टी में शामिल कराया। शिवम की एंट्री से पार्टी को जालंधर में मजबूती मिलेगी।

पार्षद शिवम शर्मा ने कहा कि वे विकास और जनहित की राजनीति के लिए AAP से जुड़ रहे हैं। CM मान ने भी स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित लोग पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

ये भी देखे: अरविंद केजरीवाल और सीएम मान पहुंचे जालंधर, पावर ट्रांसमिशन कार्यों की शुरुआत

You may also like