शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, केंद्रीय मंत्रालय ने दी मंजूरी

by Manu
भर्ती

शाहजहांपुर, 20 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सूचित किया कि भारत सरकार को जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। प्रसाद ने इसे सनातनी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह फैसला भगवान परशुराम के भक्तों के लिए गौरव और खुशी का अवसर है।

उन्होंने लिखा, “यह पुनीत कार्य भगवान परशुराम की कृपा से ही संभव हुआ है। मैं इसमें केवल एक माध्यम बना। प्रभु परशुराम से प्रार्थना है कि वे पूरे जगत पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

ये भी देखे: Saharanpur News: सहारनपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार

You may also like