अवंतीपोरा, 28 नवंबर 2025: जम्मू-कश्मीर में आतंक के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अवंतीपोरा पुलिस ने सेना (42 RR) और CRPF (180 BN) के साथ मिलकर पुलवामा के नानेर मिदूरा इलाके में छापेमारी की। बैन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक बड़ा ठिकाना बेनकाब हुआ है।
पक्की खुफिया सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले JeM के एक आतंकी साथी को पकड़ा गया। उसकी पहचान नजीर अहमद गनई गांव गनई मोहल्ला नानेर के रूप में हुई है।
सख्त पूछताछ में नजीर ने अपने बाग में छिपे ठिकाने का खुलासा किया। तलाशी में वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई जिसमें 02 हैंड ग्रेनेड, 01 डेटोनेटर अन्य विस्फोटक सामान जब्त कर ली गईं। पुलिस ने नजीर के खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में और आतंकियों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर: शोपियां के बाद त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर