जैन सभा 21-22 नंबर फाटक ने मनाया संवत्सरी पर्व

by TheUnmuteHindi
जैन सभा 21-22 नंबर फाटक ने मनाया संवत्सरी पर्व

जैन सभा 21-22 नंबर फाटक ने मनाया संवत्सरी पर्व
पटियाला : हम सब को पता ही है कि संवत्सरी पर्व जैनियों का सब से बड़ा त्योहार है। यह त्योहार आध्यात्मिक व उत्साह‌पूर्ण जीवन जीने के मकसद के साथ मनाया जाता है । यह हमारी सोई हुई आत्मा को जगाने के लिए मनाया जाता है। इस पावन दिवस को क्षमा पर्व भी कहा जाता है। इस दिन हम सभी से अपनी जाने अनजाने में हुई गलतियों, भूलों के लिए क्षमा याचना करते हैं। धर्म-ध्यान करते हैं, तप त्याग करते हैं। नवकार मंत्र के अखन्ड जाप किए जाते हैं। जैन सभा 21-22 नंबर फाटक पटियाला के सचिव सीए महेश गर्ग ने बताया कि सभा की और से भी आठ दिन 12 घंटे का अखन्ड जाप रखा गया। सभी की श्रद्धा भावना से, पुरषार्थ से, सहयोग से यह जाप बहुत अच्छे, संचारू रूप से संपन्न हुआ। क्षेत्र मे तप, त्याग, तपस्या के भी अच्छे ठाठ-बाट लगे । त्रिलोक जैन बडूंगर ने बताया कि इस बार उनकी भाभी पुनीता जैन धर्म पत्नी महावीर जैन ने लगातार आठ आयबिल और तीन व्रत मतलब 11 दिन लगातार तपस्या की। जैन सभा की और से उनका अभिनंदन किया गया । प्रधान एडवोकेट अश्विनी जैन ने बताया कि उनकी माता श्रीमति सन्तोष जैन ने आठ दिन के एकासना व्रत किए तथा उनके ड्राइवर श्री ओम शर्मा ने लगातार बिना कुछ खाए आठ व्रत किए। सभा चेयरमैन राजीव जैन ने भी आठ दिन के एकासना व्रत किए ।
इनके अलावा मनीषा जैन, अनिता जैन और मनीष जैन ने भी आठ दिन के एकासना व्रत किए । सभा की और से सभी का अभिनंदन किया गया। सभी ने एक दूसरे से क्षमा याचना की। सभा को यथा शक्ति दान दिया गया । इस मौके पर सभा के सरंक्षक एडवोकेट शिव जैन, पवन गुप्ता, प्रदीप जैन, विकी गर्ग सुलर, राकेश ढबलानीया, राजेश बंसल, पुष्प गुप्ता, पंकज विनोद जिंदल, संजय जैन, देव राज गोयल, संजीव धुरी, विशाल जैन, अरिहंत जैन, महिला मंडल प्रधान अनुराधा गुप्ता, शिवानी बंसल, अम्बिका जैन, अनुराधा गर्ग, दीपिका जैन, सोनिया जैन आदि उपस्थित रहे ।

You may also like