जय मिलाप लैबोरेटरी एसोसिएशन ने आप के जिला प्रधान और वार्ड 34 के पार्षद तेजिंदर मेहता का किया सम्मान

लैबोरेटरी एसोसिएशन की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा हल: तेजिंदर मेहता

by TheUnmuteHindi

पटियाला : तेज बाग कॉलोनी स्थित शिव आश्रम में आज जय मिलाप लैबोरेटरी एसोसिएशन की ओर से आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और वार्ड 34 के पार्षद तेजिंदर मेहता का, जिला प्रधान मोहित गुप्ता की अगुवाई में एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस सम्मान के लिए प्रधान तेजिंदर मेहता ने एसोसिएशन का दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान मोहित गुप्ता ने कहा कि तेजिंदर मेहता ने हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी और लगन से काम किया है। इसका ही परिणाम है कि निगम चुनावों में उन्हें वार्ड नंबर 34 से बड़ी जीत हासिल हुई। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में भी एसोसिएशन तेजिंदर मेहता का कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देगी। इसके बाद तेजिंदर मेहता ने कहा कि जो सम्मान और स्नेह मुझे एसोसिएशन द्वारा दिया गया है, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में एसोसिएशन की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष दविंदर सिंह हैप्पी, सुमित ठाकुर, अंकुर गुप्ता, पवनदीप सिंह, अमरिंदर सिंह, अमन और रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may also like