जगजीत डलेवाल मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे मरन व्रत
पुलिस द्वारा दोबारा किसानों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
चंडीगढ़, 20 जनवरी : खनौरी बार्डर पर जहां किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल द्वारा अपना मरन व्रत जारी रखे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर संघर्ष कर रहे किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल उनकी मांगें पुरी होने तक मरन व्रत जारी रखेंगे और मैडीकल सहायता मुंह द्वारा नहीं लेंगे सिर्फ गुलूकोज द्वारा ही लेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि 23 फरवरी 2024 को किसान आंदोलन 2 के समर्थन में हिसार के खेड़ी चोपटा पर इक_े हुए हजारों किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा बेरहमी के साथ कार्रवाई की गई थी, जिसमें कई किसान घायल हुए तथा कई किसानों पर झूठे केस दर्ज किए गए थे, उस समय स्थानीय स्तर पर हुए समझौते तहत प्रशासन ने केस रद्द करने कावादा किया था लेकिन 3-4 दिन पले किसानों को दोबारा नोटिस भेजे जा रहे हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि अंादेालन के साथ संबंधित केसों को रद्द करवाना दोनों मोर्चांे की जिम्मेदारी है तथा इस मुद्दे को केंद्र सरकार के साथ मीटिंग में बातचीत की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि पहले ही घोषित किए जाने वाले प्रोग्रामों संबंधी जल्द ही दोनों मोर्चांे की मीटिंग करके फैसले लिए जाएंगे। बता दें कि किसान नेता जगजीरत ङ्क्षसह डलेवालद्वारा तो मरन व्रत जारी है लेकिन उनके समर्थन में मरन व्रत पर बैठे 122 किसानों को गत दिवस जूस पिलाकर उनका मरन व्रत खुलवा दिया गया है। इस मौके किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा, सुखजीत ङ्क्षसह हरदोझंडे व अन्य नेता मौजूद थे।
जगजीत डलेवाल मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे मरन व्रत
पुलिस द्वारा दोबारा किसानों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
58