पटियाला, 14 मई 2025 : जागते रहो यूथ क्लब गांव बिशनगढ़ सम्बन्धित नेहरू युवा केंद्र पटियाला ( भारत सरकार) ने ब्लड बैंक राजिन्दरा अस्पताल पटियाला में खूनदान कैंप लगाया, जिसमें मुख मेहमान के तौर पर प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर पूर्व प्रधान एस.जी.पी.सी. ने शिरकत की। यह खूनदान कैंप क्लब के सीनियर उप प्रधान तेजिन्दर सिंह मंडौर के योग्य नेतृत्व में लगाया गया। खूनदान कैंप हरजिन्दर सिंह, अमरिन्दर सिंह पंजौला, अवतार सिंह, रजिन्दर सिंह, सरनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, और क्रिशन ने खूनदान किया।
इस मौके प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर पूर्व प्रधान एस. जी. पी. सी. ने कहा कि खूनदान सबसे उत्तम दान है। हर तंदरुस्त मनुष्य को खूनदान करना चाहिए। आपका दिया हुआ खून अनेकों अनमोल जिंदगियां बचा सकता है।
प्रधान अमरजीत सिंह जागते रहो ने बताया कि 15 मई को गुरुद्वारा श्री पातशाही नौवीं गुरू तेग बहादुर कालोनी ढकाणसू राजपुरा में, खूनदान कैंप लगाया जायेगा। इस मौके पूर्व प्रधान प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर, तेजिन्दर सिंह मंडौर, चाचा जगराज सिंह चहल, दर्शन सिंह वाली, बलजिन्दर पाल सिंह भाटिया, इकबाल सिंह, लखमीर सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह जागते रहो, सुमनजीत कौर और कर्मवीर सिंह राणा उपस्थित थे।
यह भी देखें : पंचमी के पवित्र दिवस मौके जागते रहो क्लब ने लगाया खूनदान कैंप