नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दहिह उपनगर में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर एक बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के महत्वपूर्ण नेता हाशिम सफीद्दीन को मार गिराने का समाचार प्राप्त हुआ है। हालांकि इसकी इजरायल द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह हमला उस समय हुआ जब इजरायली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दहिह उपनगर में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर एक बड़ा हवाई हमला किया। हाशिम सफीद्दीन, जो हिज्बुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह के ममेरे भाई और संभावित उत्तराधिकारी माने जाते थे, उस समय एक अंडरग्राउंड बंकर में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। बता दें कि हमले की ताकत इतनी अधिक थी कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे नसरल्लाह को मारने वाले हमले से भी ज्यादा भयंकर बताया। इस हवाई हमले में बंकर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। यह घटना हिज्बुल्लाह के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब इस संगठन के नेता हसन नसरल्लाह को पहले ही मारा जा चुका है।
इजरायली लड़ाकू विमानों ने हिज्बुल्लाह के नेता हाशिम सफीद्दीन को मार गिराया
50
previous post