गाजा पट्टी, 1 अप्रैल : इजराइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में 15 चिकित्साकर्मियों एवं आपात स्थिति में बचाव कार्य करने वाले कर्मियों की हत्या कर उन्हें एक सामूहिक कब्र में दफना दिया। इस्राइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में 15 चिकित्साकर्मियों एवं आपात स्थिति में बचाव कार्य करने वाले कर्मियों की हत्या कर उन्हें एक सामूहिक कब्र में दफना दिया। संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता एजेंसियों ने यह जानकारी दी। फलस्तीन में मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद करने वाले ‘पैलिस्टिनीयन रेड क्रिसेंट’ ने कहा कि कर्मियों और उनके वाहनों पर स्पष्ट रूप से चिकित्सा एवं मानवीय सहायता कर्मियों का चिह्न लगा हुआ था। उसने इस्राइली सैनिकों पर इन कर्मियों की ‘‘बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया।
विधि के साथ किया सुपुर्द ए खाक
जानकारी के अनुसार दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर सोमवार को फलस्तीनियों ने इन शवों को पूरी विधि के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया। इजराइल की सेना ने गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफा के अधिकांश हिस्सों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं, जो गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर में इजराइली सेना द्वारा एक और बड़ा जमीनी अभियान शुरू करने के संकेत हैं। इजराइल ने इस महीने की शुरूआत में हमास समूह के साथ अपने युद्ध विराम को समाप्त कर दिया और हवाई एवं जमीनी युद्ध को फिर से शुरू कर दिया।
इजराइली सैनिकों ने गाजा में 15 चिकित्सा कर्मियों की हत्या की
47
previous post