इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीरिया को लेकर दिया बड़ा बयान

by TheUnmuteHindi
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीरिया को लेकर दिया बड़ा बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीरिया को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : इजरायल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू ने सीरिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजऱाइल का मकसद सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना नहीं है, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बेंजामिन नेतन्याहू ने सीरिया की नई सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ईरान को सीरिया में फिर से पैर जमाने दिया गया या ईरानी हथियार हिज़बुल्ला तक पहुंचाए गए, तो इजऱाइल कड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने नेतन्याहू ने कहा, कि अगर सीरिया की नई सरकार ईरान को फिर से स्थापित होने देती है या ईरानी हथियार हिज़बुल्ला तक पहुंचने देती है, तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे और इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जो पिछली सरकार के साथ हुआ, वही इस नई सरकार के साथ भी हो सकता है। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इजऱाइली वायुसेना को सीरिया की पुरानी सरकार द्वारा छोड़ी गई सैन्य क्षमताओं पर हमला करने की अनुमति दी थी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ये हथियार जिहादियों के हाथ न लगें।

You may also like