इजरायल के हमले जारी, एक परिवार के कई लोग मरे

by TheUnmuteHindi
इजरायल के हमले जारी, एक परिवार के कई लोग मरे

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : हमास के साथ युद्ध को एक साल से अधिक समय होने पर भी इस्राइल के हमले जारी हैं। इस्राइल ने गाजा सिटी समेत उत्तरी गाजा को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच, इस्राइल के हवाई हमलों में लेबनान में तुर्क काल का एक बाजार तबाह हो गया है। जानकारी के अनुसार मध्य गाजा पट्टी में इस्राइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दीर अल-बला स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया, जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गई। शवों को इसी अस्पताल में लाया गया था। उसने बताया कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत गंभीर है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की है। इस्राइली हवाई हमलों ने रात भर दक्षिण नेबातियेह शहर में तुर्क काल का एक बाजार ध्वस्त कर दिया। लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि उसे 1910 के बाजार में 12 रिहायशी इमारतों और 40 दुकानों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इजरायल द्वारा हमले लगातार जारी हैं।

You may also like