नई दिल्ली, 30 सितंबर : इजराइल और हिजबुल्ला में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला के ‘सेंट्रल काउंसिल’ के उप प्रमुख नबील कौक मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजराइली सेना ने सोमवार सुबह मध्य बेरूत को निशाना बनाया। लगभग एक साल से जारी इस संघर्ष में यह पहला मौका है जब इजराइल ने मध्य बेरूत पर हमला किया है। इससे पहले, इजराइल ने सप्ताहांत में लेबनान पर कई हवाई हमले किए थे, जिनमें हिजबुल्ला के प्रमुख नेता हसन नसरल्ला भी मारे गए थे। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे का संकेत दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों से क्षेत्र में स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और संघर्ष और भडक़ सकता है। कौक की मौत की पुष्टि हिजबुल्ला ने स्वयं की है।
इजरायल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना
59